swas
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना
शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का होना , अति आवश्य्क है। इस लिए प्राकृतिक चीजे से बनी खाद्य पदार्थ उपयोग करनी चाहिए। खाने में हमेशा हरी सब्जी दाल , एवं अंकुरित अनाज का उपयोग करना चाहिए। और नशीले पदार्थो से बचना चाहिये , और घर का बना खाना हमेशा खाना चाहिये। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
भोजन हमेशा नियमित समय पर करना चाहिए ,भोजन करने के बाद सौ कदम टहलना चाहिए ,जिससे भोजन आहार नाल में पहुंच जाये।
जंक फ़ूड एवं फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए , इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हमेशा गरम पानी पिए , और दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।
तुलसी , दाल चीनी। मुलेठी ,कालीमिर्च सौंठ और मुन्नका का काढ़ा बनाकर एक से दो बार पीना चाहिए और इसमें गुड़ या नीबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।
खाना बनाने में हमेशा हल्दी ,जीरा ,धनिया ,लहसुन ,और परम्परिक मसालों का उपयोग
करना चाहिए।
ताजा पुदीना या अजवाइन का भाप लेना चाहिए। ये प्रक्रिया दिन में दो बार करनी चाहिए।
कच्चा लहसुन खाने से भी इम्युनिटी सिस्टम के लिए फायदेमंद साबित होता है।
ओट्स खाने से भी इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।
Comments
Post a Comment